छपरा, मार्च 11 -- परसा,एक संवाददाता। प्रखंड की बलिगांव पंचायत में पैक्स चुनाव को लेकर बुधवार को नाम वापसी के अंतिम दिन अध्यक्ष पद से प्रमोद कुमार ने अपना नाम वापस लिया। निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि अध्यक्ष पद के एक सीट के लिए दो उम्मीदवारों में मानती देवी एवं पंकज कुमार के बीच चुनावी मुकाबला है। वहीं विभिन्न कोटि के सदस्य पदों में 10 सीटों के लिए 20 उम्मीदवार अपना भाग्य आजमाएंगे। श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी सह सहायक निर्वाची पदाधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के निर्देश पर बलिगांव पंचायत स्थित प्राथमिक विद्यालय बलिगांव को मतदान केंद्र बनाया गया है जहां एक ही भवन में चार अलग-अलग बूथ बनाए गए हैं। निर्धारित तिथि 18 मार्च को होने वाले मतदान के दौरान कुल 2316 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर अपन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.