छपरा, मार्च 14 -- परसा,एक संवाददाता। प्रखंड के एनपीएस मिर्जापुर विद्यालय में चोरों ने विद्यालय का ताला तोड़कर कमरें में रखे कई सामानों की चोरी कर ली। चोरी की यह घटना गुरुवार की मध्य रात्रि बाद बताई जा रही है। इसकी जानकारी शुक्रवार की सुबह जब विद्यालय प्रधान को हुई तब वे विद्यालय पहुंचे तथा कमरे में कुछ सामान इधर-उधर पड़ा देखा एवं कई सामान गायब पाएं। उन्होंने इसकी सूचना बीआरसी कार्यालय व स्थानीय पुलिस को दी। इस संबंध में विद्यालय के एचएम मुकेश कुमार रजक ने थाने में शिकायत दर्ज करते हुए चोरी गए सामानों में दो गैस सिलेंडर, चूल्हा,बच्चों के खाने की प्लेट,बक्से में रखे कई आवश्यक कागजात तथा कुछ नगद रुपए की चोरी की शिकायत की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.