छपरा, जून 13 -- परसा के अन्याय में लगी आग में लाखों के सामान का नुकसान अनाज, कपड़ा, बर्तन, फर्नीचर तथा अन्य घरेलू सामान जलकर राख 9 परसा के अन्याय में शनिवार की दोपहर बिजली के शॉर्ट सर्किट से लगी अगलगी के बाद जले सामानों को बुझाते अग्निशामक दल के कर्मी परसा,एक संवाददाता। प्रखंड क्षेत्र के अन्याय गांव स्थित पोखरी किनारे दलित बस्ती में दर्जन भर कर्कट के घर व झोपड़ी शनिवार की दोपहर शॉर्ट सर्किट से अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और धू-धू कर घर में रखे सामान जलते रहे। देखते-ही-देखते आग की उठी लपटों ने आसपास के कई घरों को अपनी चपेट में ले लिया। आगलगी की इस घटना से पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीण जुटे व मोटर पंपिंग सेट के सहारे आग पर काबू पाने का प्रयास करते रहे।

आग की घटना का प्रभावतेज हवा के कारण आग तेज...