छपरा, जून 11 -- फोटो- 7- चांदपुरा पंचायत सरकार भवन में गुरुवार को शुरू हुए उप स्वास्थ्य केंद्र के दौरान महिलाओं की जांच के बाद दवा देते स्वास्थ्यकर्मी परसा,एक संवाददाता। प्रखंड की चांदपुरा पंचायत में स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए काफी वर्षों से इंतजार कर रहे लोगों का सपना साकार हुआ व वहां स्वास्थ्य सुविधाएं गुरुवार से शुरू हो गई। यह भी पढ़ें- बांका : पल्स पोलियो अभियान को लेकर आशा कार्यकर्ताओं को मिलेगा प्रशिक्षणस्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उप स्वास्थ्य केंद्र शुरू होने के साथ ही सिर्फ चांदपुरा पंचायत ही नहीं सीमावर्ती पंचायत क्षेत्र पचलख,जामीनपुर,पचरुखी सहित कई अन्य दर्जनों गांवों के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा। स्थानीय मुखिया अभय कुमार उर्फ गुड्डू राय ने बताया कि आजादी के बाद से अब तक करीब दस हजार की आबादी वाले पंचायत में स्वास्थ्य स...