पटना, अप्रैल 4 -- राजधानी से सटे परसा बाजार थानान्तर्गत गंज पर मुसहरी गांव में तीन साल की बच्ची के साथ हुई हैवानियत की घटना को राजद ने निंदनीय बताया है। पार्टी ने इस मामले की जांच के लिए एक कमेटी बनाई है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद ने कहा कि प्रदेश राजद अध्यक्ष मंगनी लाल मंडल ने इस घटना की स्थलीय जांच करने के लिए राष्ट्रीय उपाध्यक्ष उदय नारायण चौधरी की अध्यक्षता में सात सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है। कमेटी में अलख निरंजन उर्फ बीनू यादव, मधु मंजरी, मदन शर्मा, निर्भय आंबेडकर, प्रमोद कुमार राम, दीपक मांझी को शामिल किया गया है। जांच समिति तत्काल स्थलीय जांच कर प्रदेश कार्यालय को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...