बोकारो, मार्च 2 -- नावाडीह, प्रतिनिधि। प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र अंतर्गत गोनियाटो पंचायत के ग्रामीण स्टेडियम गोसाई टोंगरी में युवा विकास क्लब एवं ग्राम विकास समिति गोनियाटो की ओर से आयोजित दो दिवसीय 17वां स्व शिवनारायण कु महतो मेमोरियल क्रिकेट प्रतियोगिता का फाइनल मैच युवा क्लब परसाबेड़ा बनाम युवा विकास क्लब बरई के बीच खेला गया। फाइनल मैच बरई बनाम परसाबेड़ा के बीच खेला गया जिसमें टॉस जीतकर बरई की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 ओवर में 7 विकेट के नुकसान से 96 रन बनाए। जवाबी पारी खेलते हुए परसाबेड़ा की टीम ने 6 विकेट खोकर 77 रन बनाकर सिमट गई। इसके साथ ही 16 रन से बरई की टीम विजेता बनी। आजसू पार्टी के राज्य संयोजक टिकैत कुमार महतो, समाजसेवी टेकलाल महतो व मुखिया प्रतिनिधि रामकुमार मरांडी ने संयुक्त रूप से विजेता व उप विजेता टीम को पुरस्कार व...