परसाबाद रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा शुरू, लोगों को राहत
कोडरमा, जून 26 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को रेलवे स्टेशन और जिला मुख्यालय तक बेहतर एवं सुगम यातायात सुविधा उपलब्ध कराने की दिशा में शुक्रवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। जयनगर प्रखंड के परसाबाद रेलवे स्टेशन से मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा का शुभारंभ किया गया। इस सेवा के शुरू होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को आवागमन में बड़ी सहूलियत मिलेगी। बस सेवा का उद्घाटन स्थानीय मुखिया रेखा देवी ने किया। इस अवसर पर उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी सेवा की शुरुआत का स्वागत करते हुए इसे ग्रामीणों के लिए लाभकारी पहल बताया। जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी प्रतिदिन सुबह 7:30 बजे परसाबाद रेलवे स्टेशन से रवाना होगी। यह बस तेतरौन, मतौनी, तुड़मी, नईटांड़, बेको, बगड़ो, डोमचांच और कोडरमा होते हुए झुमरी तिलैया तक जाएगी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.