कोडरमा, अप्रैल 25 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि। परसाबाद मुख्य बाजार में शुक्रवार की दोपहर उस वक्त अफरातफरी मच गई, जब परसाबाद रेलवे फाटक के समीप खड़ी दो कारों में अचानक आग लग गई। घटना कड़ी धूप के बीच हुई, जिससे आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों कार सड़क किनारे खड़ी थी। इसी दौरान वहां से गुजर रही एक महिला की नजर दोनों गाड़ियों से उठते धुएं और आग की लपटों पर पड़ी। महिला ने तत्काल शोर मचाकर लोगों को सतर्क किया, जिसके बाद बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौके पर जुट गए। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए आग बुझाने का प्रयास शुरू किया और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। यह भी पढ़ें- धू-धू कर जले ट्रांसफार्मर, सड़क पर लगा जाम इस दौरान स्विफ्ट डिजायर कार को काफी नुकसान पहुंचा, जबकि ब्रेजा कार के इंजन के पास लगे प...