कोडरमा, नवम्बर 28 -- जयनगर। राज्य सरकार की प्रथम वर्षगांठ पर रांची के मोराबादी मैदान में आयोजित भव्य समारोह में परसाबाद गांव के दो युवाओं-योगेश मिश्रा (पिता गोविंदेश्वर मिश्रा) और आशीष वर्णवाल (पिता प्रयाग मोदी)-को सहायक आचार्य पद का नियुक्ति पत्र सौंपा गया। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद उनके परिवारों के साथ पूरे गांव में खुशी की लहर दौड़ गई। ग्रामीणों ने बताया कि दोनों युवाओं ने कठिन परिश्रम और लगन से यह सफलता हासिल कर परसाबाद का मान बढ़ाया है। गांव में बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। बधाई देने वालों में मुखिया रेखा देवी, उप मुखिया नीलू भदानी, शिक्षक विवेकानंद कश्यप, श्रद्धानंद कश्यप, आशीष गुप्ता, संतोष साव, उदेश गुप्ता सहित कई ग्रामीण शामिल थे। सभी ने दोनों नवनियुक्त सहायक आचार्यों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.