मधुबनी, मार्च 8 -- झंझारपुर। प्रसिद्ध परसाधाम सूर्य मंदिर परिसर में 11 और 12 मार्च को दो दिवसीय मार्तंड महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। महोत्सव को लेकर अनुमंडल प्रशासन ने तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। मंदिर परिसर के रंगरोगन, सड़क निर्माण, टेंट लगाने सहित अन्य व्यवस्थाएं अंतिम चरण में हैं।पर्यटन विभाग, बिहार सरकार के तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में स्थानीय कलाकारों के साथ-साथ राज्य स्तरीय कलाकार भी अपनी प्रस्तुति देंगे। आयोजन को लेकर अनुमंडल प्रशासन और पूजा समिति संयुक्त रूप से तैयारियों में जुटे हुए हैं।महोत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रहेगी। एनएच-57 से कार्यक्रम स्थल तक दंडाधिकारी और पुलिस बल की तैनाती रहेगी। इसके अलावा मेडिकल टीम, पेयजल सहित अन्य आवश्यक सुविधाओं की भी व्यवस्था की जा रही है। आयोजन के वरीय प्रभार में भूमि सुधा...