छपरा, अप्रैल 3 -- फोटो- 12 सोनपुर-रेवा बांध रोड पर परसा के बलहा ढाला के समीप सड़क पर झुका बांस का पेड़ परसा,एक संवाददाता। सोनपुर-रेवा बांध रोड में बलहा ढाला के समीप मुख्य मार्ग पर बांस का पेड़ सड़क पर लटक गया है, जिससे आने-जाने वाले राहगीरों को काफी परेशानी हो रही है।यह स्थिति बलहा ढाला से 100 गज दूरी पर है,जहां बांस के सड़क पर झुक जाने के कारण सड़क का हिस्सा बाधित हो गया है।दो सप्ताह पहले आई तेज आंधी और बारिश के कारण यह स्थिति उत्पन्न हुई है। बलहा ढाला से दक्षिण भी एक स्थान पर यही स्थिति है। स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि सड़क दोहरी हो चुकी है और करीब बीस फीट चौड़ी है, लेकिन बांस के लटकने से सड़क का हिस्सा बाधित हो गया है।इस मार्ग पर दोपहिया,चारपहिया और भारी वाहनों का नियमित आवागमन होता है, जिससे चालकों को सामने का दृश्य स्पष्ट नहीं दिख प...