बस्ती, फरवरी 18 -- बस्ती। परसरामपुर पुलिस ने नाबालिग के साथ रेप समेत अन्य धाराओं में फरार दो आरोपितों को पकड़ा है। थानाध्यक्ष विश्वमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी मनीष वर्मा और अतुल वर्मा के खिलाफ रेप, पॉक्सो समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज है। पुलिस टीम ने मंगलवार को दोनों आरोपितों को तल्हवापुर मोड़ से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में एसआई कुर्बान अली, ओमप्रकाश भारती, अशोक कुमार, हेड कांस्टेबल सुभाष चंद्र, जगत नारायण शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...