गोंडा, अप्रैल 15 -- परसपुर। ब्लाक मुख्यालय सहित ग्रामीण अंचलों में आम्बेडकर जयंती की धूम रही। सरकारी गैर सरकारी कार्यालयों के साथ गांवों में प्रबुद्धजनों ने संविधान निर्माता बाबा साहब डॉ भीमराव आंबेडकर के चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित कर उनके आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया। संवैधानिक अधिकार एकता मिशन ईकाई के राष्ट्रीय अध्यक्ष कोरी राम सागर के नेतृत्व में केजीएमयू के डेंटल प्रोफेसर डॉ हरीराम व दर्जनों कार्यकर्ताओं ने स्थानीय ब्लाक परिसर पहुंच बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद जिला स्तरीय आयोजन में सहभागिता की। इस दौरान डॉ निर्मल रावत, डॉ पप्पू कनौजिया, डॉ मुकेश, कोरी गनेश, कोरी अर्जुन, सर्वेश, राम बुझारत, इन्दपाल यादव रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...