गाजीपुर, मार्च 24 -- भांवरकोल, हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के ग्राम पंचायत परसदा में नवीन परती भूमि पर भगवान हनुमान और संत रविदास की मूर्तियां रखने को लेकर उत्पन्न विवाद मंगलवार को प्रशासन के हस्तक्षेप से शांत हो गया। सोमवार रात कुछ लोगों द्वारा पंचायत सचिवालय और संत रविदास मंदिर के पास खाली भूमि पर दोनों प्रतिमाएं रख दी गई थीं, जिससे ग्रामीणों में असंतोष फैल गया। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष संतोष कुमार राय, उपनिरीक्षक मोरध्वज दुबे, तहसीलदार महेंद्र बहादुर सिंह, नायब तहसीलदार विपिन कुमार चौरसिया मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। जांच में यह भूमि नवीन परती पाई गई, जहां बिना अनुमति मूर्ति स्थापित की गई थी। प्रशासन ने लोगों को समझाकर शांति बनाए रखी और दोनों मूर्तियों को हटवाकर परसदा के अमरेंद्र राय को सुपुर्द किया। अधिकारियों ने स्पष्ट कि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.