हमीरपुर, मार्च 2 -- मौदहा, संवाददाता। लंबे अरसे से सड़क निर्माण की मांग करते चले आ रहे तहसील के छानी ग्राम पंचायत के परसदवा डेरा के बाशिंदों के जख्मों पर प्रशासन ने थोड़ा मरहम लगाया है। बारिश के दिनों में घरों में कैद होने वाले ग्रामीणों की समस्या को देखते हुए कच्चे मार्ग पर क्षेत्र पंचायत से 25 लाख रुपए खर्च करके ईंटों का खड़ंजा बिछाने का काम शुरू कराया गया है। बता दें कि इस मार्ग पर बीते अक्टूबर 2025 में एक प्रसूता को बैलगाड़ी से ले जाने का वीडियो वायरल हुआ था, जिसके बाद मामला सुर्खियों में आया था। आपके अपने अखबार हिन्दुस्तान ने इस डेरा के बाशिंदों की समस्या को प्रमुखता से उठाया था। अक्टूबर 2025 के आखिरी सप्ताह में परसदवा डेरा की गर्भवती महिला रेशमा का बैलगाड़ी से अस्पताल ले जाने का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ था। जिसके बाद कई दिनों तक ...