औरैया, जनवरी 1 -- नववर्ष के उपलक्ष्य में परशुराम सेवा समिति के तत्वावधान में गुरुवार को चाय वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान राहगीरों ने राहत महसूस की। यह आयोजन समिति के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सुशील सम्राट के आह्वान पर प्रदेश उपाध्यक्ष के.के. चतुर्वेदी के नेतृत्व में शहर के पंडित गेंदालाल दीक्षित चौराहे के समीप स्थित प्रदेश कार्यालय, चतुर्वेदी बिल्डिंग मटेरियल पर संपन्न हुआ। कार्यक्रम के दौरान राहगीरों और आमजन को चाय वितरित की गई। आयोजकों ने नववर्ष के मौके पर सामाजिक सहभागिता और सेवा भावना का संदेश दिया। इस अवसर पर धर्म जागरण राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह विभाग संयोजक अनिल दीक्षित, आरएसएस से जुड़े रवि दीक्षित सहित समिति के पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम में पंकज अवस्थी, संदीप चतुर्वेदी, श्याम शुक्ला, मनोज शुक्ला, विष्...