प्रयागराज, जनवरी 29 -- प्रयागराज,संवाददाता। विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) के नए नियमों के विरोध में गुरुवार को राष्ट्रीय परशुराम सेना (ब्रह्मवाहिनी) ने पत्थर गिरिजाघर के पास संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित विमल तिवारी के नेतृत्व धरना दिया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि यूजीसी का यह नियम शिक्षा व्यवस्था, शिक्षकों और छात्रों के हितों के खिलाफ है तथा इससे सामाजिक असंतुलन बढ़ेगा। कमिश्नर के माध्यम से प्रधानमंत्री को ज्ञापन भेजा गया। इस दौरान धरना स्थल पर जगद्गुरु स्वामी रामानुजाचार्य योगेश्वरचार्य पहुंचे और धरना में भाग लिया। धरने में पंडित जगत प्रसाद मिश्र, राष्ट्रीय सचिव अशोक पांडे, प्रदेश सचिव मनीष पांडे, जिला अध्यक्ष कुंवर तिवारी आदि शामिल रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...