परशुराम सिंह दोबारा बने संठी पैक्स अध्यक्ष
सीवान, जून 19 -- रघुनाथपुर, एक संवाददाता। प्रखंड के संठी पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में परशुराम सिंह ने एक बार फिर जीत हासिल करते हुए अध्यक्ष पद पर अपना कब्जा बरकरार रखा है। चुनाव परिणाम के अनुसार परशुराम सिंह को कुल 786 मत प्राप्त हुए, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी नागेन्द्र सिंह को 443 मत मिले। बुधवार को स्थानीय प्रशासन और पुलिस बल की निगरानी में शांतिपूर्ण माहौल में मतदान संपन्न कराया गया। मतदान के बाद देर शाम तक चली मतगणना के उपरांत परिणाम घोषित किया गया, जिसमें परशुराम सिंह विजयी घोषित किए गए। जीत की घोषणा होते ही उनके समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। समर्थकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और बधाइयां देकर जीत का जश्न मनाया। वहीं, निर्वाचित अध्यक्ष परशुराम सिंह ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पैक्स के विकास तथा किसानों के...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.