मथुरा, मई 8 -- भगवान परशुराम शोभा यात्रा समिति द्वारा 3 मई को विशाल शोभा यात्रा शहर में निकली गई शोभायात्रा की सफलता के लिए राष्ट्रीय अध्यक्ष पं. राम गोपाल शर्मा, राष्ट्रीय महामंत्री पं. बंसीलाल शर्मा को एक गार्डन में आयोजित कार्यक्रम में विप्र समाज द्वारा मिठाई देकर, फूल माला, पटका, पगड़ी पहनाकर सम्मानित किया गया। शोभायात्रा आयोजन समिति के अध्यक्ष रामगोपाल शर्मा ने बताया समाज जो अपेक्षा करता है उसके मुताबिक शोभायात्रा को ऐतिहासिक बनाने में पूरी टीम का सहयोग प्राप्त हुआ। महामंत्री बंसीलाल शर्मा ने बताया आने वाले वर्ष में कोशिश करेंगे इससे भी अधिक झांकियां हमारी शोभायात्रा में शामिल हो सकें। स्वागत करने वाला में केके शर्मा, लब्बू पंडित, अखिलेश गौड़, अजय शर्मा, कुंजी पंडित, पूर्व जिला पंचायत सदस्य विष्णु शर्मा, मांगीलाल शर्मा, सुनील शर्मा, ...