हाथरस, मार्च 23 -- हाथरस। भगवान परशुराम रथयात्रा महोत्सव के तहत रविवार की रात बुर्ज वाला कुआं स्थित भगवान परशुराम चौक पर रसियों का विराट मुकाबला आयोजित हुआ। कार्यक्रम का शुभारंभ ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष योगेंद्र शर्मा योगा पंडित ने दोनों अखाड़ों के उस्तादों और संचालकों का हाथ मिलवाकर कराया। रसिया दंगल में मनोज विजेंद्र शर्मा अखाड़ा खिच्चोमल आटे वाले व अटल टाल और रामवीर सिंह प्रधान अखाड़ा विप्र चंदो लाला डल्लावरी आमने-सामने रहे। दोनों ही अखाड़ों ने अपनी अपनी शैली, तर्क और सुरों के माध्यम से भगवान श्री परशुराम का भव्य गुणगान किया। रसिया गायकों की प्रस्तुति ने श्रोताओं को देर रात तक बांधे रखा। माहौल भक्तिमय किया। कड़े मुकाबले के बाद निर्णायकों ने परिणाम बराबरी पर घोषित किया। कार्यक्रम में वरिष्ठ अतिथि के रूप में बसपा नेता एवं आरपीएम ग्रुप ...