मथुरा, फरवरी 27 -- भगवान परशुराम का दिव्य त्रिदिवसीय होली महोत्सव रमणरेती मार्ग बांके बिहारी कालोनी स्थित परशुराम मंदिर पर गुरुवार को हर्षोल्लास के साथ प्रारंभ हुआ। मंदिर पुजारी पंडित रविकांत सिद्ध ने कहा कि ब्रज की होली विश्व में इसलिए अनूठी होती है, क्योंकि इस होली में प्रेम और भाईचारे की भावना के साथ आध्यात्मिक ज्ञान और भक्ति परंपरा का भी समावेश देखने को मिलता है। उन्होंने बताया कि 1 मार्च तक विभिन्न धार्मिक अनुष्ठानों के साथ विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन होगा। 1 मार्च को सायंकालीन सत्र में भजन गायिका पूर्णिमा दीदी एवं सुनीला तुसानिया के द्वारा राधाकृष्ण की भक्ति से ओत-प्रोत भजनों की प्रस्तुति होगी। इसके अलावा सुबह- शाम हजारों श्रद्धालुओं को भोजन प्रसादी वितरण किया जा रहा है। इस अवसर पर रविकुमार अग्रवाल, लवनीश, सुरेन्दर कुमार...