लखीमपुरखीरी, अप्रैल 20 -- रविवार को अक्षय तृतीया और भगवान परशुराम जयंती पर कई जगह भगवान परशुराम का पूजन किया गया। दरेरी गांव के श्रद्धालुओं ने उनके जयकारे लगाते हुए बाइकों से शोभायात्रा निकाली। कस्बे के दुर्गा मंदिर पर भगवान परशुराम का पूजन कर उनकी आरती की गई। इसके साथ ही जन्म से लेकर उनके कार्यों और कर्तव्यनिष्ठा के बारे में वक्ताओं ने बताया। इसमें मंदिर पुजारी पं. सत्यनारायण शर्मा सहित अशोक तिवारी, संगमलाल मिश्र, योगेश दीक्षित मोनू, रामकृष्ण चतुर्वेदी, अभिषेक दीक्षित, त्रियुगी नारायण मिश्र, सुरेश चंद्र त्रिपाठी, अनिल शुक्ल, हरिशंकर शर्मा और प्रमोद चौबिया आदि शामिल हुए। दरेरी गांव के श्रद्धालुओं ने भगवान परशुराम का जन्मोत्सव मनाने के बाद गांव से शोभायात्रा निकाली। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती के अवसर पर शोभायात्रा निकाली भगवान परशुराम की प...