छपरा, अप्रैल 19 -- 15 दरियापुर के लोहच्छा में रविवार को आयोजित भगवान परशुराम की जयंती पर उपस्थित लोग। दरियापुर। प्रखंड के लोहछा विश्वंभरपुर स्थित चर्चित राम जानकी मठ के परिसर में रविवार को भगवान परशुराम की जयंती धूमधाम से मनाई गई। सबसे पहले उनके तैल चित्र पर माल्यार्पण किया गया।वरिष्ठ भाजपा नेता पंकज सिंह,पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता शुभम पाराशर भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष सुमंत बाबा,बीजेपी मंडल अध्यक्ष मोनू सिंह आदि वक्ताओं ने कहा कि सनातन धर्म की रक्षा के लिए भगवान परशुराम के आदर्शों पर चलना होगा। इस अवसर पर सभी ने एक स्वर से सरकार से परशुराम जयंती के दिन सरकारी अवकाश रखने की मांग की।कार्यक्रम यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम जयंती पर हवन पूजन की अध्यक्षता बजरंग दल अध्यक्ष विकास दुबे ने की। महंत गुड्डू दास,मुखिया प्रतिनिधि छोटू ओझा,नृपेंद्र स...