भभुआ, अप्रैल 19 -- पेज चार की खबर परशुराम जयंती पर भभुआ में उमड़ी भीड़, निकली भव्य शोभायात्रा नगर परिषद परिसर में पूजा-अर्चना, भक्ति गीतों से गूंजा माहौल कड़ी सुरक्षा में शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन, जगह-जगह हुआ स्वागत भभुआ, नगर संवाददाता। शहर में रविवार को परशुराम जयंती धूमधाम और उत्साह के साथ मनाई गई। नगर परिषद परिसर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय माहौल में डूबा रहा। कार्यक्रम की शुरुआत सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से हुई, जिसमें भक्ति गीतों ने लोगों को भाव-विभोर कर दिया। विनोद तिवारी के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में विधि-विधान से भगवान परशुराम की पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- धूमधाम से निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा श्रद्धालुओं न...