अररिया, अप्रैल 20 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर रविवार को भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती शहर में श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाई गई। मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा एवं युवा मंच के तत्वावधान में रविवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर को भक्तिमय वातावरण में रंग दिया।शोभायात्रा का शुभारंभ सुल्तान पोखर स्थित वीर हनुमान ठाकुरबाड़ी से गाजे-बाजे के साथ हुआ। यात्रा पोस्ट ऑफिस चौक, सदर रोड और धर्मशाला चौक होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी में जाकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में 'भगवान परशुराम' के जयकारों से वातावरण गुंजायमान रहा। इससे पूर्व महंत पंडित अभिषेक दुबे के नेतृत्व में महासभा अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर फारबिसगंज में निकली शोभ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.