शाहजहांपुर, अप्रैल 21 -- पुवायां। परशुराम जयंती के अवसर पर सोमवार को पुवायां में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती शिशु मंदिर में भगवान परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित कर पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद शोभायात्रा सरस्वती शिशु मंदिर से तिराहा बाजार, गढ़ी मोहल्ला, चौराहा बाजार, राजा मार्केट, राजीव चौक होते हुए खुटार रोड से डाक बंगला पहुंचकर संपन्न हुई। रास्ते में श्रद्धालुओं पर पुष्प वर्षा की गई और जलपान की व्यवस्था भी की गई। आयोजक राजेश शुक्ला ने कहा कि भगवान परशुराम सभी के लिए प्रेरणा हैं। यात्रा में पूर्व एमएलसी जयेश प्रसाद, विधायक चेतराम, राकेश मिश्रा (अनावा), अजय पांडेय, गोपाल अग्निहोत्री, अभय मिश्रा, डॉ. पंकज मिश्रा, अनुज मिश्रा, पुनीत शर्मा, बालेंद्र मिश्रा, रिंकू शुक्ला, अमित शुक्ला, रिंकू मिश्रा, पंकज त्रिवे...