रायबरेली, अप्रैल 19 -- लालगंज। कस्बे में भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि रघुवीर रोलिंग मिल कानपुर के चेयरमैन रमेश कुमार दीक्षित ने कहा कि भगवान परशुराम भगवान विष्णु के छठे अवतार और सप्त चिरंजीवियों में से एक हैं। उनका जन्म वैशाख शुक्ल तृतीया को ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका के पुत्र के रूप में हुआ था। उन्होंने बताया कि भगवान शिव की तपस्या से प्राप्त परशु के कारण ही वे परशुराम कहलाए। विशिष्ट अतिथि डॉ. निरंजन राय ने कहा कि त्रेतायुग में अत्याचार बढ़ने पर परशुराम ने धर्म की रक्षा के लिए अवतार लिया और 21 बार पृथ्वी को अत्याचारियों से मुक्त कराया। यह भी पढ़ें- भगवान परशुराम की जयंती मनी, आदर्शों को आत्मसात करने का संकल्प नगर पंचायत अध्यक्ष सरिता गुप्ता ने उन्हें शस्त्र और शास्त्र...