अररिया, अप्रैल 19 -- फारबिसगंज,एक संवाददाता। भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर रविवार को फारबिसगंज शहर में भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इस आयोजन को लेकर मारवाड़ी ब्राह्मण महासभा एवं ब्राह्मण युवा मंच द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महासभा के अध्यक्ष मोतीलाल शर्मा और ब्राह्मण युवा मंच के अध्यक्ष प्रकाश पांडिया ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर इस बार विशेष उत्साह है। शोभायात्रा स्थानीय सुल्तान पोखर स्थित श्री हनुमान मंदिर से प्रारंभ होगी, जो पोस्ट ऑफिस चौक, सदर रोड और स्टेशन चौक होते हुए श्री लक्ष्मी नारायण मारवाड़ी ठाकुरबाड़ी पहुंचकर संपन्न होगी। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा में आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की जाएंगी, जिनमें संजीव झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र होगी। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती पर शहर...