चतरा, अप्रैल 12 -- चतरा प्रतिनिधि। रविवार, 12 अप्रैल 2026 को स्थानीय बाबा पत्थलदास मंदिर प्रांगण में ब्राह्मण सामाजिक राजनीतिक मंच की एक महत्वपूर्ण बैठक सुनिता मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक का शुभारंभ सभी विप्रजनों द्वारा सस्वर स्वस्तिवाचन पाठ के साथ किया गया, जिससे वातावरण आध्यात्मिक और अनुशासित बना रहा।बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने परिचय के साथ संगठन के विस्तार और उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी प्रखंडों में संयोजक एवं सह-संयोजक की नियुक्ति की जाएगी, ताकि समाज के अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।बैठक के दौरान आगामी 19 अप्रैल 2026 को मनाई जाने वाली भगवान परशुराम जयंती को लेकर भी व्यापक विचार-विमर्श किया गया। सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया क...