उरई, अप्रैल 13 -- कोंच। संवाददाता नगर में भगवान परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा। इसको लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं और आयोजन को सफल बनाने के लिए ब्राह्मण समाज सक्रिय रूप से जुट गया है। इसी क्रम में कोंच ब्राह्मण महासभा के पदाधिकारियों व सदस्यों ने नगर के विभिन्न मोहल्लों में घर-घर जाकर लोगों को निमंत्रण पत्र वितरित किए।पदाधिकारियों ने लोगों से व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर उन्हें शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया और अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता सुनिश्चित करने की अपील की। महासभा के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए विभिन्न प्रकार की झांकियां, बैंड-बाजे और धार्मिक कार्यक्रम शामिल किए जाएंगे। यह भी पढ़ें- परशुराम जन्मोत्सव की तैयारियों को लेकर की गई चर्चा सा...