बुलंदशहर, मार्च 29 -- भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज द्वारा 19 अप्रैल को धूमधाम के साथ परशुराम जन्मोत्सव मनाने के लिए भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। रविवार को गंगा तट पर स्थित परशुराम भवन में भगवान परशुराम ब्राह्मण समाज की बैठक का आयोजन अध्यक्ष नीरज भारद्वाज की अध्यक्षता में किया गया। जिसमें सर्वसम्मति से 19 अप्रैल सुबह 8:00 परशुराम भवन पर हवन का आयोजन किया जाएगा। शाम 4:00 बजे से बाल निकेतन मोंटेसरी स्कूल से भव्य शोभायात्रा निकालकर परशुराम जन्मोत्सव मनाने का निर्णय लिया गया। शोभायात्रा में नगर के विभिन्न स्कूलों की धार्मिक झांकियां निकाली जाएगी। शोभायात्रा नगर के मुख्य बाजार से शिव चौक होते हुए परशुराम भवन पर संपन्न होगी। प्रसाद वितरण के बाद जन्मोत्सव कार्यक्रम समापन की घोषणा की जाएगी। शोभायात्रा के लिए नीरज भारद्वाज के साथ दिनेश शर्मा को मेल...