बलरामपुर, अप्रैल 13 -- हर्रैया सतघरवा, संवाददाता।विकासखंड क्षेत्र के बरदौलिया बाजार में रविवार शाम सवर्ण आर्मी के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी 19 अप्रैल को पयागपुर में आयोजित होने वाले भगवान परशुराम जन्मोत्सव कार्यक्रम में अधिक से अधिक लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने पर चर्चा की गई। जिलाध्यक्ष अभय कुमार शुक्ल ने कहा कि संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सर्वेश पांडेय के नेतृत्व में पयागपुर तहसील के सामने भगवान परशुराम का भव्य और ऐतिहासिक जन्मोत्सव मनाया जाएगा। उन्होंने सभी लोगों से कार्यक्रम में पहुंचकर इसे सफल बनाने की अपील की। संगठन के सचिव कन्हैया लाल तिवारी ने एकजुटता पर जोर देते हुए कहा कि समाज को संगठित रहकर अपनी ताकत को मजबूत करना होगा। यह भी पढ़ें- अरेराज में होगा महर्षि परशुराम जयंती समारोह जिला उपाध्यक्ष आशुतोष तिव...