एटा, अप्रैल 15 -- डा. भीमराव आंबेडकर जयंती पर मंगलवार को आगरा की आवास विकास कॉलोनी स्थित परशुराम चौक पर हुए विवाद को लेकर रोष है। रैली के दौरान कुछ युवकों ने चौक पर चढ़कर नीला झंडा फहराने और नारेबाजी करने से माहौल तनावपूर्ण हो गया। जिसके बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश है कार्रवाई की मांग की है। अलीगंज निवासी भाजपा के जिला मंत्री एवं ब्राह्मण नेता अभिषेक गोपाल शर्मा ने घटना को विरोध जताया है। घटना को शर्मनाक बताया। उन्होंने बताया है कि परशुराम चौक पर हुआ उपद्रव अक्षम्य है, ऐसे उपद्रवियों को चिन्हित कर कठोर दंड दिया जाना। वहां उपस्थित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी निष्पक्ष जांच की मांग की है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर की झांकी सुबह क्षतिग्रस्त करने पर पुलिस और आयोजकों में हुआ विवाद

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वार...