परशुराम चौक पर अपमान के विरोध में प्रदर्शन
मथुरा, अप्रैल 16 -- आगरा के भगवान परशुराम चौक पर अंबेडकर जयंती के दौरान अराजक तत्वों द्वारा किए गए अपमानजनक कृत्य को लेकर नगर में भारी रोष है। कोसी ब्राह्मण सभा के पदाधिकारियों ने निंदा करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। समाज के लोगों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचाने वाले दोषियों को जल्द से जल्द चिह्नित कर उनके खिलाफ रासुका जैसी कड़ी कार्रवाई की जाए। सब्जी मंडी स्थित भगवान परशुराम चबूतरा पर ब्राह्मण समाज के के पदाधिकारी एकत्रित हुए और विरोध प्रदर्शन किया। आचार्य गिरधारी भारद्वाज ने कहा कि आगरा में बाबा साहब की जयंती के अवसर पर जिस प्रकार कुछ युवकों ने जूते पहनकर परशुराम चौक पर चढ़कर देवी देवताओं का अपमान किया है, वह अक्षम्य अपराध है। यह भी पढ़ें- आंबेडकर जयंती पर परशुराम चौक के अपमान से ब्राह्मण समाज आंदोलित, गिरफ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.