मैनपुरी, अप्रैल 21 -- नगर के मोहल्ला जगतनगर में परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। वक्ताओं ने भगवान परशुराम को एक तेजस्वी संत योद्धा और भारत का भाग्य पुरुष बताया। सर्वेश मिश्रा ने कहा कि परशुराम जी का जीवन शस्त्र और शास्त्र, ज्ञान और कर्म का अद्भुत संगम है। उनकी सटीक रणनीति और सिद्धांतों को अपनाकर ही भारत पुनः विश्व शक्ति बन सकता है। चंद्रशेखर मिश्रा ने उनके अदम्य साहस को रेखांकित करते हुए कहा कि उन्होंने समाज को स्वाभिमान से जीना सिखाया। उन्होंने जोर दिया कि शक्ति के बिना ज्ञान का कोई अर्थ नहीं है, इसलिए आज उनके बताए मार्ग पर चलना अनिवार्य है। यह भी पढ़ें- परशुराम जयंती का आयोजन, युवाओं को दिया ज्ञान और शक्ति का संदेश इस मौके पर सुधांशु मिश्रा, शिवम, सुनीत, जयदीप दुबे, राकेश, निखिल मिश्रा आदि मौजूद रहे। यह भी पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.