परशुरामडीह से बसमता तक सड़क कार्य में अनियमितता, सड़क पर उतरे ग्रामीण
गिरडीह, मई 11 -- बेंगाबाद, प्रतिनिधि। महुआर पंचायत के परशुरामडीह से लेकर बसमता तक सड़क निर्माण कार्य में संवेदक की मनमानी के खिलाफ सोमवार की सुबह ग्रामीण सड़क पर उतर गए और घटिया पीसीसी निर्माण कार्य कराये जाने का विरोध किया है। ग्रामीणों ने इस मामले की जांच कर मापदंड के अनुरूप सड़क निर्माण कार्य कराये जाने की मांग की है। घटिया पीसीसी निर्माण के विरोध में सड़क पर उतरे स्थानीय ग्रामीण मनोज ठाकुर, पिंकु यादव, नागेश्वर यादव, राजश पंडित, सहदेव यादव, मविष यादव, अजीत मंडल, अरूण मंडल, सुरेश यादव, मुंशी यादव, संतोष यादव आदि का कहना है कि आरईओ विभाग के तहत परशुरामडीह से बसमता तक लगभग 80 लाख रुपए की लागत से सड़क मरम्मत कार्य की स्वीकृति दी गई है। आरोप है कि संवेदक द्वारा परशुरामडीह से लक्ष्मीपुर तक पीसीसी ढलाई कार्य में विभाग के मानक प्राक्कलन को ता...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.