रिषिकेष, सितम्बर 2 -- परवादून कांग्रेस अनुसूचित विभाग ने संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में कदम बढ़ाते हुए परवादून जिला कार्यकारिणी का विस्तार किया है। जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने मुलकी सिंह, राजीव कुमार, यशपाल, विक्की सिंह और कुशल पाल को जिला सचिव की जिम्मेदारी सौंपी है। जिलाध्यक्ष मुकेश प्रसाद ने सभी नवमनोनीत पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि कांग्रेस हमेशा अनुसूचित समाज के अधिकार, सम्मान और सामाजिक न्याय की लड़ाई मजबूती से लड़ती रही है। उन्होंने कहा कि नए पदाधिकारियों के जुड़ने से संगठन को जमीनी स्तर पर और मजबूती मिलेगी। उन्होंने नवनियुक्त पदाधिकारियों से पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के साथ ही अनुसूचित समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का आह्वान किया। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने जिलाध्यक्ष का आभार जताते ह...