अमरोहा, दिसम्बर 28 -- अमरोहा। सामाजिक संस्था परवाज फाउंडेशन ने गरीबों व जरूरतमंद लोगों के लिए नेकी की दीवार खड़ी की है। इस मुहिम के जरिए ठंड से बचाव के लिए गरीबों की कपड़ों से मदद की जाएगी। जिसे जरूरत है वह यहां से कपड़े ले जा सकता है और जिसके पास कपड़े जरूरत से ज्यादा हैं तो यह यहां रख सकता है। शनिवार को सोसाइटी अध्यक्ष शाहरुख खान अमरोहवी ने पदाधिकारियों के साथ मिलकर हजरत यूसुफ खान दुर्वेश के मजार-ए- मुबारक पर स्व.आफताब सैफी की याद में नेकी की दीवार मुहिम की शुरुआत की। जिसके बाद कई लोगों ने अपनी जरूरत से ज्यादा कपड़े यहां रखे। सभासद आमिर आफताब ने बताया की गरीबों का ठंड से बचाव करने के लिए नेकी की दीवार शुरू की गई है, उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील की। इस दौरान राहिल खान, सैय्यद मोनिस, हस्सान शेख, इलहाम सैफी, असद खान, शहजाद नियाजी, ख्वाज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.