कटिहार, अप्रैल 27 -- कटिहार, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि जिले में भीषण गर्मी अब केवल जनजीवन ही नहीं, रसोई का बजट भी बिगाड़ने लगी है। तेज धूप, गर्म हवाओं और लगातार बढ़ते तापमान के कारण हरी सब्जियों का उत्पादन घट गया है। दूसरी ओर लग्न सीजन शुरू होने से मांग अचानक बढ़ गई है। यही वजह है कि बाजार में सब्जियों के दाम आसमान छूने लगे हैं और आम उपभोक्ताओं से लेकर शादी-विवाह कराने वाले परिवार तक परेशान हैं।शनिवार को नगर के गुदरी बाजार समेत जिले के अन्य बाजारों में सब्जियों की कीमतों में तेज उछाल देखा गया। परवल 50 से 60 रुपये प्रति किलो बिक रहा है, जबकि भिंडी 40 रुपये किलो पहुंच गई है। यह भी पढ़ें- गर्मी की मार से सब्जियों में लगी महंगाई की आग बैंगन, कटहल, हरी मिर्च, धनिया समेत लगभग सभी हरी सब्जियों के दाम में 10 से 20 रुपये प्रति किलो तक बढ़ोतरी दर्ज की ...