बिहारशरीफ, मार्च 11 -- प्रभात फेरी में लगे कुलदेवी के जयकारे फोटो: परवलपुर केके 06: परवलपुर में प्रभात फेरी में शामिल भक्त। परवलपुर, निज संवाददाता। माहुरी वैश्य मंडल के प्रतिनिधियों ने परवलपुर में बुधवार को समाज की कुलदेवी मां मथुरासिनी की पूजा-अर्चना श्रद्धा और भक्तिभाव के साथ की। दो दिवसीय पूजा सह भंडारा में भक्तों की भीड़ उमड़ी। भक्तों ने शहर में सुबह में प्रभात फेरी निकाली। मां मथुरासिनी के जयकारे लगाते हुए नगर भ्रमण किया। पंडितों के मंत्रोच्चारण के बीच श्रद्धालुओं ने मां से परिवार और समाज की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना की। मौके पर राहुल कुमार, दीपक कुमार, अर्चना कुमारी, जया देवी, उज्जवल कुमार, ऋषभ कश्पय, मनीष कुमार व अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.