बिहारशरीफ, फरवरी 10 -- नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ व श्री भागवत कथा का होगा आयोजन फोटो : परवलपुर यात्रा-परवलपुर में मंगलवार को कलश शोभायात्रा में शामिल महिलाएं। परवलपुर, निज संवाददाता। शहर के डाक बंगला परिसर में मंगलवार को नौ दिवसीय श्री रुद्र महायज्ञ एवं श्री भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। इससे पहले 551 महिलाओं ने कलश यात्रा निकाल कर आयोजन का श्रीगणेश किया। महायज्ञ में द्वादश ज्योतिर्लिंग की पूजा-अर्चना के साथ रुद्र महायज्ञ एवं भागवत कथा का आयोजन होगा। आयोजन समिति के सदस्य मनीष 'कोबरा', कृष्ण बल्लभ प्रसाद, विनय कुमार ने बताया कि इस धार्मिक अनुष्ठान का संचालन नवादा जिला के प्रसिद्ध लाला बाबा, मठ डुमरकुल के मठाधीश के सानिध्य में होगा। प्रतिदिन शाम 4 बजे से कार्यक्रम की शुरुआत होगी और 'हरि इच्छा' तक कथा, प्रवचन, भजन-कीर्तन और पूजा-अर्चना का क्र...