बिहारशरीफ, मार्च 12 -- परवलपुर। स्थानीय पुलिस ने नाबालिग किशोरी को बरामद कर उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि अपहरण का मामला दर्ज कराया गया था। लड़की को सकुशल बरामद कर कोर्ट में पेश किया गया। कानूनी प्रक्रिया के बाद न्यायालय के आदेश पर परिजनों को सौंप दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...