बिहारशरीफ, मार्च 17 -- उत्पाद विभाग और पुलिस की टीम ने ट्रैक्टर से फसल को किया नष्ट अस्तुपुर गांव का मामला, 7 किसानों पर की गयी एफआईआर फोटो : अफीम-परवलपुर के अस्तुपुर गांव में अफीम की फसल। परवलपुर, निज संवाददाता। थाना क्षेत्र के अस्तुपुर गांव में चोरी-छिपे अफीम की खेती हो रही थी। उत्पाद विभाग व स्थानीय थाना की पुलिस ने मंगलवार को छापेमारी की तो इसका खुलासा हुआ। ट्रैक्टर चलाकर करीब आठ कट्ठा खेत में लगी अफीम की फसल को नष्ट कर दिया गया है। इस मामले में सात किसानों के खिलाफ एफआईआर करायी गयी है। उत्पाद अधीक्षक लाला अजय कुमार सुमन ने बताया कि अफीम की खेती होने की सूचना मिली थी। ड्रोन के माध्यम से सूचना का सत्यापन किया गया। इसके बाद थानाध्यक्ष संजीव कुमार के सहयोग से छापेमारी की गयी। करीब आठ कट्ठा खेत में लगी फसल को पूरी तरह से नष्ट कर दिया गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.