मुंगेर, जून 24 -- मुंगेर, निज प्रतिनिधि। समाज कल्याण विभाग की महत्वाकांक्षी 'परवरिश योजना' में मुंगेर जिले के टेटिया बम्बोर प्रखंड का प्रदर्शन सबसे खराब रहा है। यहां योजना के तहत मात्र 7 बच्चे ही सक्रिय लाभुक हैं। वहीं मुंगेर सदर प्रखंड ने सबसे बेहतर प्रदर्शन करते हुए 97 सक्रिय लाभुकों के साथ जिले में पहला स्थान हासिल किया है।

परवरिश योजना की स्थिति जिला समाज कल्याण कार्यालय से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार मुंगेर जिले में परवरिश योजना के कुल 399 लाभुक चिन्हित हैं, जिनमें 349 बच्चे सक्रिय रूप से लाभ ले रहे हैं। हालांकि 54 लाभुक अभी भी राशि का इंतजार कर रहे हैं। इनका भुगतान बैंक खाता त्रुटि या सत्यापन लंबित होने के कारण रुका हुआ है। मुंगेर सदर प्रखंड में सबसे अधिक 114 बच्चों को चिन्हित किया गया, जिनमें 97 बच्चे सक्रिय हैं और 96 को सफल भुगतान ...