मुजफ्फरपुर, जुलाई 16 -- मीनापुर। बाल विकास परियोजना कार्यालय में गुरुवार को परवरिश योजना की समीक्षा की गई। समीक्षा के बाद परियोजना अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने बताया कि बेसहारा बच्चों को 18 वर्ष की उम्र तक प्रति माह एक हजार रुपये देना है। इसके अतिरिक्त एचआईवी या कुष्ठ रोग से पीड़ित बच्चों को भी यह सुविधा दी जानी है। इसके लिए लाभान्वितों की पहचान का काम शुरू हो गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...