गुमला, मई 31 -- रायडीह, प्रतिनिधि। संत इग्नासियुस कैथोलिक चर्च माझांटोली में रविवार को आयोजित भव्य धार्मिक समारोह के दौरान 138 कलिसियाई बच्चों ने पहला परमप्रसाद संस्कार ग्रहण किया। कार्यक्रम का शुभारंभ पवित्र मिस्सा पूजा से हुआ। जिसकी अगुवाई पल्ली पुरोहित फादर सामुऐल कुजूर ने की। इस दौरान बच्चों को रोमन कैथोलिक परंपरा के अनुसार संस्कार प्रदान किया गया। अपने संदेश में फादर सामुऐल ने कहा कि पहला परमप्रसाद ग्रहण करना प्रभु यीशु मसीह के शरीर और लहू को पहली बार अपने जीवन और हृदय में स्वीकार करना है। यह ख्रीस्तीय जीवन के सबसे पवित्र संस्कारों में से एक है। जो आध्यात्मिक जीवन की मजबूत नींव रखता है। उन्होंने बच्चों को ईश्वर के प्रति विश्वास बनाए रखने, प्रेम, दया, क्षमा और धार्मिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा दी। साथ ही बुरी संगति से दूर रहने और ई...