गोरखपुर, अगस्त 15 -- पीपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर शुक्रवार को परम ज्योति इंटर कॉलेज की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली गई। हाथों में राष्ट्रीय ध्वज लेकर बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक रैली में प्रतिभाग किया। इस दौरान पूरा जंगल कौड़िया क्षेत्र देशभक्ति के नारों से गूंज उठा और विद्यार्थियों ने भारत माता की जय के नारे लगाए। विद्यार्थियों ने भी पूरे उत्साह और जोश के साथ तिरंगा यात्रा में हिस्सा लेकर राष्ट्रीय एकता और देशभक्ति का संदेश दिया। तिरंगा यात्रा के दौरान विद्यार्थियों में देशप्रेम और स्वतंत्रता दिवस को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला। विद्यालय परिवार ने विद्यार्थियों को राष्ट्र की एकता, अखंडता और देश के प्रति अपने कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया। यह भी पढ़ें- Jahanabad News: पीएम श्री हाई स...