पीलीभीत, फरवरी 18 -- बरेली हाईवे पर खमरिया पुल के निकट अक्रिय धाम अलखेश्वर महादेव मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का एक वर्ष पूरा पर वार्षिकोत्सव का आयोजन किया गया। उन्नाव के सांसद व महामंडलेश्वर स्वामी सच्चिदानंद हरि साक्षी महाराज समेत कई प्रदेशों के महामंडलेश्वरों का जुटान हुआ। अलग-अलग राज्यों से दर्जन भर महामंडलेश्वर, कई मंडलेश्वर और श्रीमहंत के साथ हरिद्वार ऋषिकेश आदि से प्रमुख संत भी जुटे। संत सम्मेलन में सनातन धर्म, हिंदू राष्ट्र को लेकर लोगों में भाव जगाया गया। बरखेड़ा क्षेत्र से बड़ी संख्या में श्रद्धालु जुटे और संतों की वाणी को सुना। श्रद्धालुओं ने भंडारे का प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम के आयोजक एवं अलखेश्वर महादेव मंदिर के पीठाधीश्वर महामंडलेश्वर स्वामी प्रवक्तानंद ने राजस्थान बागपत हरियाणा ऋषिकेश हरिद्वार से आए महामंडलेश्वर व अन्य सं...