हापुड़, मार्च 17 -- ईद -उल-फितर पर जनपद में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए जाएंगे। जनपद में 84 ईदगाह व 456 मस्जिदों मे नमाज अदा की जाएगी। मेरठ रेंज के डीआईजी कलानिधि नैथानी ने त्योहारों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए हैं। परम्परा से हट कर न कोई आयोजन हुआ तो थाना प्रभारी व चौकी ईचांर्ज की जवाबदेही तय कि जाएगी। संवेदनशील और मिश्रित क्षेत्रों की ड्रोन कैमरों से की जाए निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं। डीआईजी कलानिधि नैथानी ने निर्देश दिए कि सभी थाना क्षेत्रों में त्यौहार को ध्यान में रखते हुए संवेदनशील क्षेत्र चिन्हित करने और संबंधित एसडीएम और सीओ तथा थाना प्रभारी स्वयं मौके पर जाकर समस्याओं का निदान कराकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराएं।डीएम, एसपी द्वारा महत्वपूर्ण ईदगाह, मस्जिदों सहित सभी संवेदनशील स्...