हल्द्वानी, दिसम्बर 15 -- हल्द्वानी, संवाददाता। हिमालय संगीत शोध समिति ने इस बार भी परम्परागत होली के भव्य आयोजन की रूपरेखा तैयार कर ली है। होली का आगाज 21 दिसंबर को होगा। संस्था अध्यक्ष धीरज उप्रेती की अध्यक्षता में सोमवार को संगीत प्रशिक्षण संस्थान जेके पुरम में बैठक का आयोजन हुआ। इसमें तय किया गया कि पौष के प्रथम रविवार 21 दिसंबर से होली संगीत कार्यशाला आरंभ कर दी जाएगी। इस बार होली बैठक में गायन चक्र के अनुसार होली गायन की विशेष रचनाएं प्रस्तुत की जाएंगी। यह आयोजन चार चरणों में सम्पन्न होगा, जिसमें निर्वाण की होली, बसंत, शिव और श्रृंगार की मनमोहक प्रस्तुतियां देखने को मिलेंगी। समिति के कलाकार लखनऊ, देहरादून सहित देश के विभिन्न महानगरों में होने वाले कार्यक्रमों में भी भागीदारी करेंगे। बैठक में ललित मोहन जोशी, नवीन भट्ट, गणेश प्रताप, वि...